हेलीकॉप्टर से निकाले 91 लोग

पिथौरागढ़। आपदाग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर से चले रेस्क्यू अभियान में पांगू, सोसा, सिर्खा, जिप्ती से 91 आपदा पीड़ितों को निकाला गया। जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने बताया कि जिप्ती, कूलागाड़, सिर्खा, सोसा और पांगू में 95 क्विंटल राशन भी ड्राप किया गया। अभी तक चले अभियान में धारचूला और मुनस्यारी के आपदाग्रस्त इलाकों से 2369 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। डीएम ने बताया कि अहेतुक सहायता के रूप में 40,79,400, अनुगृह अनुदान के रूप में 27,20,500 और गृह अनुदान के रूप में 40,79,400 रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है।

Related posts