
एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं में चल रही जुबानी जंग खूनी खेल में तब्दील गई है। गुरुवार को एनएसयूआई के दौ गुट मामूली बहस पर आपस में ही भिड़ गए। मामला इतना बढ़ा कि एक गुट ने दूसरे गुट के छात्रों पर गोली दाग दी, जिससे दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
देहरादून में एनएसयूआई की छात्र राजनीति का विद्रूप चेहरा एक बार फिर सामने आया है। डीएवी कॉलेज में जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है वैसे ही एक ही संगठन के अंदर छात्र भी गुटों में बंटने लगे हैं। गुरुवार को इसी का खामियाजा दो छात्रों को उठाना पड़ा है।
एनएसयूआई के दो गुटों में हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ा कि दोनों गुट के छात्र एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए। एक गुट ने दूसरे गुट के छात्रों पर फायर झोंक दिया जिससे मौके पर ही दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों छात्रों को सीएमआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
दूसरी ओर घटना से डीएवी कॉलेज में अफरा तफरी का माहौल नजर आया। घटना के बाद से ही गोली चलाने वाले एनएसयूआई के कार्यकर्ता भूमिगत हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
