
सीबीएसई ने मंगलवार को जेईई मेन कंबाइंड मेरिट लिस्ट जारी कर दी। मेरिट लिस्ट में दून के होनहारों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। आकाश इंस्टीट्यूट के छात्र आंचल सोमानी ने दूसरा, विभोर अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
बलूनी क्लासेज के छात्र शुभम बिष्ट ने बीआर्क में तीसरी, आयुष गोयल ने दसवीं रैंक हासिल की है। यह मेरिट जेईई मेन के स्कोर और 12वीं के अंकों के आधार पर जारी की गई है।
आकाश ने फहराया परचम
कंबाइंड मेरिट लिस्ट में आकाश इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर परचम लहराया है। संस्थान के उप निदेशक डीके मिश्रा ने बताया कि उनकी छात्रा आंचल सोमानी ने स्टेट में दूसरा और ऑल इंडिया में 349, विभोर अग्रवाल ने स्टेट में तीसरी, ओबीसी में फराह अंजुम ने स्टेट में तीसरी और ऑल इंडिया में 6459 रैंक हासिल की।
संस्थान के मुकुल बेनीवाल ने एससी में स्टेट में चौथी, जुनैद फारुक कुरैशी ने ओबीसी में चौथी, अंकित यादव ने ओबीसी में पांचवीं, विग्नेश सबलोक ने स्टेट में छठी, अमित चौहान ने एसटी श्रेणी में स्टेट में छठी, सान्या जैन ने सामान्य श्रेणी में स्टेट में सातवीं, अरुण कुमार ने आठवीं, धैरिक फुलेत्रा ने नौंवी और हर्ष बंसल ने दसवीं रैंक हासिल की।
बलूनी क्लासेज के 90 छात्र चयनित
बलूनी क्लासेज के अकादमिक निदेशक डा. अनिल पटेल ने बताया कि कंबाइंड मेरिट में उनके 90 छात्रों ने सफलता हासिल की है। सुपर-50 के इंजीनियरिंग संकाय के 25 में से 21 छात्रों ने इसमें सफलता हासिल की है।
बलूनी क्लासेज के अभिषेक सिंह ने 24वीं, आशीष कुमार ने 27, अनुभव नौटियाल ने 37, पार्थ गुप्ता ने 38, नीरज कुमार ने 57(एससी), अतुल कुमार ने 62, दीक्षा अग्रवाल ने 68, दीप्ति गौतम ने 73, विवेक राजपूत ने 91, देवेंद्र सिंह ने 99, मदन लाल ने 103, देवेंद्र सिंह ने 108, फ रमान अली ने 110, अनुराग शर्मा ने 120, शुभम अग्रवाल ने 127, तनुजा सिंह ने 133, प्रियंका कुमारी ने 180, अनुष्का ने 198 हासिल की।
वहीं हरिओम ने 202, हर्ष कुमार मानव ने 219, जितेंद्र ने 236, जितेंद्र कुमार ने 249, कमल किशोर ने 263, मयंक प्रताप सिंह ने 271, शिरीन सिंह ने 275, आकाश अग्रवाल ने 318, हिमांशु डबराल ने 329, उदित भाटिया ने 747, तरन्नुम जहां ने 1178, अमन शर्मा ने 1324 रैंक हासिल की।
संस्थान के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने कामयाब छात्रों को बधाई दी। इस मौके एसके सिंह, डा. आरके रमण, राजेश तिवारी, डा. विजय कुमार, एसके श्रीवास्तव, मो. जैदी, नीरज गुरुंग ने भी खुशी जताई।
