डीसी क्लब ढालवाला ने जीता उद्घाटन मैच

नई टिहरी। जिला खेल विभाग नरेंद्रनगर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंडर 16 बालक फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच डीसी यूनाइटेड क्लब ढालवाला ने 4-0 से जीता। बौराडी स्टेडियम में शुरू हुए फुटबाल मैच का शुभारंभ करते हुए नगर पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने कहा कि खेल हारने-जीतने के लिए नहीं बल्कि आगे बढ़ने के लिए खेलना चाहिए। खेलों में करियर बनाने के अवसर को देखते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलों में रुचि लेनी चाहिए। फुटबाल पुरानी टिहरी का लोकप्रिय खेल है, जिसे आगे बढ़ाने को सभी को प्रयास करने चाहिए। शुभारंभ मैच डीसी यूनाइटेड क्लब ढालवाला और पूर्णानंद इंटरकालेज मुनिकीरेती के मध्य खेला गया। डीसी यूनाइटेड क्लब ने 4-0 से मैच जीता। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी कृष्ण कुमार, मैच के निर्णायक विवेक जोशी, अर्जुन बलूनी, देवेंद्र राणा, प्रियंका, रवि कुमार और विनय रावत मौजूद थे।

Related posts