
नैनबाग (टिहरी)। विधायक महावीर रांघड़ ने बुधवार को लालूर पट्टी के आपदा प्रभावितों गांवों का दौरा कर प्रभावितों की समस्याएं सुनी। मिरियागांव में ढकरोल सड़क से हो रहे भूस्खलन को देखते हुए विधायक ने लोनिवि के अधिकारियों को सुरक्षा दीवार बनाने को कहा। इस दौरान गांव में बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें जौनुपर थौलधार युवा संघर्ष समिति से जुडे़ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बाद में ढकरोल मेले में पहुंचे विधायक ने मिरियागांव में सीसी खड़ंजा निर्माण को 50 हजार, ढकरोल सल्टवाड़ में बारात घर के लिए दो लाख 90 हजार, और ढकरोल मेला समिति को अगले वित्तीय वर्ष में पांच लाख की धनराशि देने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष नर्मदा नेगी, सुंदर सिंह पंवार, सूरत सिंह रावत, सुल्तान सिंह, रामचंद्र सिंह रावत, राजेश कैंतुरा, नरेंद्र तोमर आदि उपस्थित थे
