
जोशीमठ। पिछले तीन दिनों से तहसील प्रांगण में अनशन बैठे घोड़े-खच्चर संचालकों ने लोनिवि के पांच दिन में पुल निर्माण शुरू करने के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त कर दिया है। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. वी षणमुगम और पुलिस अधीक्षक अजय जोशी की मध्यस्थता में आंदोलनकारी घोड़ा-खच्चर मालिकों और लोनिवि के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मदन सिंह ह्ंयाकी घोड़ा संचालकों को लिखित आश्वासन दिया कि 22 जुलाई तक गोविंदघाट में अलकनंदा नदी पर स्थायी पुल का निर्माण किया जाएगा। यदि नियत समय तक पुल निर्माण नहीं हुआ, तो लोनिवि घोड़ा संचालकों को मुआवजे की राशि देगा। जिलाधिकारी ने कहा कि घोडे-खच्चरों पर्याप्त राशन भेजा जाएगा। बृहस्पतिवार को पशु चिकित्सकों की टीम भेजी जाएगी, जिस पर घोड़ा संचालकों ने सहमती जता कर अनशन समाप्त कर दिया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य भरत कुंवर, अतुल सती सहित कई मौजूद थे।
