डूंगराबोरा के पटवारी के निलंबन की संस्तुति

लोहाघाट। आपदाग्रस्त लोगों को परेशान करने की तमाम शिकायतें मिलने के बाद एसडीएम डा. अभिषेक त्रिपाठी ने डूंगराबोरा के पटवारी संतोष राम को निलंबित करने की डीएम को संस्तुति कर दी है। एसडीएम ने नागरिक सुविधाएं देने में लापरवाही, टालमटोल, लोगों के कार्यों को समय से न करने पर पुलहिंडोला क्षेत्र के कानूनगो सुरेंद्र राम, रौंसाल के पट्टी पटवारी नारायण दत्त का वेतन रोकने का आदेश भी दिया है।
नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में दैवीय आपदा के काराण हुई क्षति का मूल्यांकन करने में टालमटोल करने, गत दिवस दैवीय आपदा की चपेट में आई द्रोपदी देवी पत्नी तान सिंह के अभिलेख तैयार करने में भी लापरवाही बरतने पर जब एसडीएम ने डूंगराबोरा के पटवारी को तलब किया तो वह नशे की हालत में था। उसका तत्काल मेडिकल कराया गया तो मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि होेने पर उन्होंने निलंबन की संस्तुति की। एसडीएम के अनुसार दैवीय आपदा की स्थिति में जहां कहीं भी लोगों को क्षति पहुंची है, उसकी भरपाई करने के लिए सभी पटवारियों से फौरी कार्यवाही करने को कहा गया है।

Related posts