महिला क्लब ने पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

महिला क्लब ने आपदा प्रभावित परिवारों को रसद, बर्तन आदि सामग्री दी। साथ ही तीन दर्जियों को को सिलाई मशीन और प्रेस भी उपलब्ध कराई।
उत्तरकाशी महिला क्लब की कोषाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि क्लब ने धनराशि जुटाकर तिलोथ और मांडो आदि गांवों में रसद सामग्री बांटी। अपनी आजीविका खो चुके चंद्रमोहन भट्ट, लज्जा देवी, सकेरू लाल को सिलाई मशीन, पैरों से चलाई जाने वाली इंटर लॉकिंग मशीनें तथा कपड़ों की प्रेस आदि उपकरण भी उपलब्ध कराए। इस मौके पर अनीता, भारती उप्पल, ममता, शांति रावत, अरुणा बुटोला, श्रद्धा रावत, साधना जोशी, ऊषा सोनी, संगीता, प्रीति, प्रभा गोयल, रीता आदि मौजूद थी।

Related posts