लोस चुनावों में बूथ स्तर की रणनीति तैयार

धर्मपुर (सोलन)। कुमारहट्टी के समीप खील का मोड़ स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में आयोजित भाजपा कसौली मंडल की बैठक में विशेष रूप से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रूपरेखा तैयार करके उस पर चर्चा की गई और बूथ स्तर तक चुनावी रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंगला ने की। इस मौके पर विधायक डॉ. राजीव सहजल और सांसद वीरेंद्र कश्यप ने विशेष रूप से शिरकत की।
मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंगला और महामंत्री मदनमोहन मेहता ने बताया कि बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया गया और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बूथ कमेटियों को सक्रिय कर प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का फैसला लिया गया। बैठक में विधायक डॉ. राजीव सहजल ने अफसोस जताया कि भाजपा के कार्यकाल में शुरू हुए सभी कार्यों पर प्रदेश सरकार ने रोक लगा दी है। ठेकेदारों पर दबाव बनाया जा रहा है, जिसके कारण लोगों में प्रदेश सरकार के प्रति रोष पैदा हो गया है। वहीं सांसद वीरेंद्र कश्यप ने लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं से कमर कसने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुबाथू के परमानंद को खेल प्रकोष्ठ संयोजक का कार्यभार सौंपा गया। बैठक में सुंदरम ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, लाजकिशोर शर्मा, संजय ठाकुर, दौलत ठाकुर, रमेश ठाकुर, यशपाल ठाकुर, मोहिंद्र ठाकुर, राजेश बंसल, प्रकाश वर्मा, राजेंद्र लहरी, प्रेम शर्मा, ममता ठाकुर, मनसी देवी, सुषमा, कौशल्या, देवराज ठाकुर, अनिल गुप्ता, किशन ठाकुर, काका राम, डीके गुप्ता, बिमला दास, भीमदत्त शर्मा, संजीव कश्यप, कपूर वर्मा, नरेंद्र नाथ अत्री, हीरानंद, चितरंजन, धनीराम स्याल, ओपी सूद, जिया लाल ठाकुर, राकेश, वाणीदत्त अत्री, मदन शांडिल, नरेश, गौरव बग्गा, तुलाराम ठाकुर, कृष्णा मंडयाल, शीशपाल और मोहनलाल आदि मौजूद रहे।

Related posts