
होबा: अनुशासनहीनता के आरोप में बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित हमीरपुर महोबा क्षेत्र के सांसद विजय बहादुर सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। भाजपा उन्हें इस संसदीय सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर लोकसभा का अगला चुनाव भी लड़ा सकती है। यह संकेत पार्टी सूत्रों द्वारा दिए जा रहे हैं। हालाकि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी अभी इस सम्बन्ध में सीधे किसी टिप्पणी से बच रहे हैं।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में सांसद विजय बहादुर सिंह का बयान को उनकी सोची समझी रणनीति का हिस्सा करार दिया जा रहा है। वे अपना टिकट काट दिए जाने से बसपा से नाराज थे तथा पिछले कुछ समय से अपने लिए किसी दूसरे राजनैतिक ठिकाने की तलाश कर रहे थे।
बसपा के खिलाफ उन्होंने मोर्चा खोल रखा था। पार्टी की बैठकों और कार्यक्रमों में अपनी आवाजाही पर रोक लगा दी थी तथा किसी भी मौके पर वह बसपा की आलोचना करने से भी नहीं चूकते थे। सच्ची और दिल की बात कहना अपराध नहीं का तर्क दे सिंह आत्मा की आवाज दबा पाने और जनप्रतिनिधि के नाते न्याय के लिए अन्तत जनता के बीच ही जाने की बात भी कहते थे।
