कूड़ा कचरा संयंत्र से मौहल में बवाल

कुल्लू। मौहल में स्थापित कूड़ा कचरा संयंत्र के विरोध में स्थानीय पंचायतों के लोग लामबंद हो गए हैं। कूड़ा कचरा संयंत्र के विरोध में बुधवार को लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। संयंत्र के खिलाफ भड़के लोगों ने एचएच 21 से कूड़ा कचरा संयंत्र को जाने वाले रास्ते को बंद करने के बाद जिला प्रशासन और नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बल्ह पंचायत की प्रधान दुर्गा ठाकुर का कहना है कि कूड़ा कचरा संयंत्र के कारण क्षेत्र के लोगों का जीना दुर्भर हो गया है। कूड़ा कचरा संयंत्र के कारण क्षेत्र में बदबू फैल रही है। इसके अलावा यहां पर फैली गंदगी से कोई बीमारी भी फैल सकती है। जरड़ भुट्टी कालोनी पंचायत के उपप्रधान छज्जूराम बौद्ध ने कहा कि कूड़ा कचरा संयंत्र के चलते आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। मौहल में कई प्रतिष्ठ स्कूल भी हैं। इन स्कूलों में हजारों बच्चे पढ़ते हैं। प्रदर्शन में बल्ह पंचायत के उपप्रधान चंद प्रकाश, पर्यावरण विद अभिषेक राय, वार्ड पंच डोलमा देवी, अशोक कुमार, रमेश, तूलेराम, नेत्र सिंह, दीवान सिंह, सीता देवी, भूप सिंह, निर्मला देवी, शकुंतला देवी, पिंकी देवी, गीता देवी, लक्ष्मी, बुद्ध राम, रीता, सिमरन, भावना, टिकम राम, इंदिरा, शमशी के उपप्रधान छेरिंग दोरजे मौजूद रहे। लोगों का कहना है कि कूड़ा कचरा संयंत्र के कारण उनका जीना दुर्भर हो चुका है। बल्ह पंचायत की प्रधान दुर्गा ठाकुर ने बताया कि इस कूड़ा कचरा संयंत्र में नगर परिषद कुल्लू और नगर पंचायत भुंतर से कूड़ा आता है। लेकिन यह संयंत्र लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

साथ में ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का दफ्तर
जरड़-भुट्टी कालोनी के उपप्रधान छज्जू राम ने कहा कि कूड़ा कचरा संयंत्र से कुछ ही दूरी पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्यालय और एक बहुत बड़ा संस्थान है। इसके बावजूद क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

एसडीएम की अध्यक्षता में होगी बैठक
डीसी राकेश कंवर ने कहा कि कूड़ा कचरा संयंत्र के मामले को हल करने के लिए वीरवार को एसडीएम कुल्लू वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक रखी है। बैठक में समस्या का हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए लोगों को रास्ता नहीं रोकना चाहिए।

Related posts