
खटीमा। अधिवक्ता एसोसिएशन के 19 जुलाई के होने वाले चुनाव में चार प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए हैं। उपाध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे सूरज प्रकाश राणा, सचिव पद प्रत्याशी मोहम्मद इलियास सिद्दीकी और शमशेर प्रसाद व सदस्य पद के गोपाल अग्रवाल ने अपने नाम वापस लिए हैं।
चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता डीएन भट्ट एवं सहायक चुनाव अधिकारी पीसी शर्मा ने बताया कि 19 जुलाई को होने वाले मतदान में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं उप सचिव पद पर मतदान होगा। अध्यक्ष पद के लिए अमरनाथ सिंह मेहता, मेाहन सिंह चौहान व बिक्रम धामी, उपाध्यक्ष पद पर छत्तर सिंह सेल्ला और शमशेर प्रसाद, सचिव पद पर सौरभ ओझा व शिव कुमार त्रिपाठी, उपसचिव पद पर महेश चंद्र भट्ट एव महेंद्र सिंह राणा के बीच चुनाव होगा। नाम वापसी के बाद सदस्य पद के लिए छह, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय अध्यक्ष, आय व्यय निरीक्षक का निर्विरोध बनना तय है।
