यातायात नहीं खुलने पर मंत्री नाराज

बड़कोट। शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने यमुनोत्री राजमार्ग पर यातायात सुचारू न होने पर नाराजगी जताई।
काबीना मंत्री ने अधिकारियों को वास्तविक पीड़ितों तक हर हाल में राहत सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। कहा कि राहत कार्यों में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यमुनोत्री राजमार्ग बाडिया गांव के पास कई दिनों से बंद पड़े होने पर नाराजगी जताते हुए काबीना मंत्री ने राजमार्ग खंड को शीघ्र यातायात बहाली के निर्देश दिए। इस मौके पर कुठार गांव के जय सिंह ने राहत वितरण में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि गांव में बांटने के लिए उन्हें दस सोलर लालटेन का बॉक्स दिया गया। जब इसे खोला तो उनमें सोलर प्लेट तो पूरी थीं, लेकिन डिब्बों में दो लालटेन कम थीं। इसी तरह खाद्यान्न में भी घटतोली की जा रही है। काबीना मंत्री ने शिकायतों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर उक्रांद के अजबीन पंवार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related posts