‘मिड-डे-मर्डर’: बिहार के छपरा में 22 छात्रों की मौत, राजनीती गरमाई

‘मिड-डे-मर्डर’: बिहार के छपरा में 22 छात्रों की मौत, राजनीती गरमाई

छपरा: बिहार में सारण जिले में प्राथमिक विद्यालय में आज मध्याह्न भोजन से 22 छात्रों की मौत हो गई तथा 26 से अधिक गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बीमार बच्चों में से 3 की हालत ज्यादा गंभीर है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चितागंज के गडामन गांव में नवसर्जित प्राथमिक विद्यालय में जब छात्रों को मध्याह्न भोजन कराया जा रहा था तभी छात्र अंशु कुमार और गुंजन कुमार मौके पर ही गिर पड़े। इसी दौरान भोजन कर रहे बारह से अधिक बच्चें तत्काल अस्वथ्य होने की शिकायत करने के बाद बीमार हो गए। इस बारे में सदर अस्पताल के डॉक्टर शभू नाथ ने कहा कि अभी तक 22 बच्चों की मौत हो गई है जबकि 3 की हालत ज्यादा गंभीर है। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में कुल पचास बच्चे भर्ती हुए थे।

Related posts