ISI की करतूत: चीन के रास्‍ते भेज रही नकली नोट!

ISI की करतूत: चीन के रास्‍ते भेज रही नकली नोट!

नई दिल्ली: भारत में चीनी ड्रग तस्करों की मदद से जाली करेंसी भेजने का नया मामला सामने आया हैं। ISI ने भारत में जाली करेंसी का जाल बुनने के लिए अब चीन का रास्ता इख्तियार किया है। एक तो चीन की तरफ से सीमा घुसपैंठ की जा रही हैं, लेकिन अब चीन भारत के लिए एक नई मुसीबत बन रहा हैं।

यह सब भारतीय अर्थव्यवस्था की कमर तोडऩे के प्रयास हैं, जिनमें पाक खुफिया ऐजेंसी ISI चीन के ड्रग तस्करों की मदद ले रही है। इस काम में चीन के जिंगजियांग प्रांत के ड्रग तस्करों के शामिल होने की उम्मीद हैं। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में भारतीय सुरक्षा एजेंसी ने जाली भारतीय करेंसी की दो बड़ी खेप पकड़ी है, जिसे चीन के रास्ते भारतीय सीमा में भेजा गया।

गौरतलब हैं कि जाली करंसी के इस मामले में चीन का नाम पहली बार सामने आया है। इससे पहले भारत में पाकिस्तान, बांग्लादेश, दुबई और थाईलैंड के जरिए जाली भारतीय करेंसी की डंपिंग हो रही थी।

Related posts