विस्थापन न किया तो होगा संघर्ष

रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि। केदारघाटी आपदा पीड़ित विस्थापन एवं पुनर्वास संघर्ष समिति ने आपदा प्रभाविताें के विस्थापन के लिए संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया है। समिति ने कहा कि शासन प्रशासन मांग को गंभीरता से नहीं ले रहा है, जिस कारण आपदा प्रभावित खतरे में जीने को मजबूर हैं। समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष कुलदीप कंडारी और सचिव महेंद्र नेगी ने आपदा मंत्री को बताया कि पूरी केदारघाटी आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील है। जिस कारण हर वर्ष दैवी आपदा के कारण यहां जान-माल का नुकसान होता है। इसे देखते हुए क्षेत्र के लोगों को विस्थापित किया जाना चाहिए। समिति के पदाधिकारियाें ने चेतावनी दी यदि मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती तो उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।

Related posts