बारिश में तलैया बन जाती है काफलीगैर की सड़क

बागेश्वर। जिला मुख्यालय को अल्मोड़ा और मैदानी इलाकोें के साथ जोड़ने वाला मार्ग काफलीगैर में दयनीय हालत में है। सड़क पर बने गड्ढों से वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग भी परेशान हैं।
काफलीगैर बाजार और इसके आसपास मार्ग के तकरीबन एक किमी हिस्से की हालत दयनीय बनी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। जिनमें बारिश का पानी भर जाता है। वाहनों के पहियों से गंदा पानी उछलकर दुकानों के अंदर और राह चलते लोगों के ऊपर गिरता है। वाहनों के संचालन में भी कठिनाई होती है। यह मार्ग बागेश्वर नगर को अल्मोड़ा, नैनीताल हल्द्वानी और तमाम अन्य मैदानी शहरों के लिए जोड़ता है। दिन भर यहां वाहनों का दबाव रहता है। भाजपा खरेही मंडल के अध्यक्ष बालम सिंह बिष्ट ने इस सड़क को जल्दी ठीक करने की मांग की है।

Related posts