छात्रा की मौत में दो के खिलाफ केस

बड़कोट। सरनौल गांव निवासी छात्रा की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। लड़की के पिता ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
नौगांव ब्लाक के सरनौल गांव निवासी गुरुप्रसाद की 12 वीं में पढ़ने वाली बेटी बवीता 11 जुलाई को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसको खोजने के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पया। 12 जुलाई को छात्रा का शव चपटाड़ी गांव के पास बडियार नदी के किनारे मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट में छात्रा की मौत सिर पर चोट लगने के कारण बताया जा रहा है। इस पर छात्रा के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए गांव के बृजमोहन और गिरीश पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related posts