खाद्य सुरक्षा बिल लोगों के साथ मजाक

सोलन। केंद्र सरकार की ओर से शुरू किए जा रहे ‘खाद्य सुरक्षा बिल’ योजना का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सोलन मंडल ने कड़ा विरोध किया है। रविवार को हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष बादल सिंह नाहर ने कहा कि यह बिल गरीबों के साथ एक मजाक है। इस बिल के तहत पिछले तीन माह से डिपुओं में न तो दालें मिल रही है और न ही चीनी जिस कारण गरीब लोगों को दुकानों से भारी दामों पर राशन खरीदना पड़ रहा है। यदि सरकार की नीतियां इसी गति से चलती रही तो समाज में गरीब लोगों को जीवन निर्वाह करना मुश्किल हो जाएगा।
बैठक में आगामी लोक सभा चुनावों पर भी चर्चा की गई जिसमें कार्यकारिणी ने सर्व सहमति से निर्णय लिया कि 2014 में होने वाले लोक सभा चुनाव के लिए मंडल पंचायत स्तर पर 10-10 कार्यकर्ताओं क ा समूह बनाएगी। यह समूह घर-घर जाकर लोगों को भाजपा के कार्यों व रणनीतियों के बारे में अवगत करवाएंगे। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी शीला, रविंद्र परिहार, अजय धीमान, बलदेव कुमार, बाबू राम, कली राम, पिंकी देवी, राजू, परस राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts