‘मासूम’ रिमेक में अभिषेक और ऐश दिखेंगे एक-साथ!

‘मासूम’ रिमेक में अभिषेक और ऐश दिखेंगे एक-साथ!

मुंबई: बॉलीवुड में आज-कल रिमेक का फैशन चल गया है। जंजीर के बाद अब चर्चा है कि जाने-माने सिंगर-अभिनेता हिमेश रेशमिया मासूम का रिमेक बनाने जा रहे हैं, जिसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर अपना जलवा दिखा सकते हैं।

निर्देशक शेखर कपूर की साल 1983 में प्रदर्शित फिल्म मासूम के राइट्स चंदना दत्त और देवी दत्त से खरीद लिए हैं। एरिक सहगल के उपन्यास पर आधारित मैन ओमेन एंड चाइल्ड पर बनी इस फिल्म का स्क्रीन प्ले गुलजार ने तैयार किया था। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शबानी आजमी, उर्मिला मंतोंडकर और जुगल हंसराज ने मुख्य भूमिका निभाई थी। साल 1983 में प्रदर्शित फिल्म मासूम से शेखर कपूर ने बतौर निर्देशक अपने सिने करियर की शुरुआत की थी।

Related posts