
मुम्बई:बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जिन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ ही पॉप गायकी में भी अपना नाम रोशन कर लिया है। यह बॉलीवुड की पहली ऐसी अभिनेत्री है प्रियंका अंग्रेजी मे गाना गाने के साथ-साथ हिट स्टार भी बन गई हैं। इनका पहला गाना ‘इन माइ सिटी’ है और इनका का दूसरा अंतरराष्ट्रीय अलबम ‘एग्जॉटिक’ मुंबई में लॉन्च हुआ।
इस वीडियो की शूटिंग मियामी में की गई है। इस वीडियो में बेहद हॉट नजर आ रही हैं ।प्रियंका का गाना तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रियंका ने कहा कि ‘एक्जॉटिक’ उनके पहले सांग से भी ज्यादा लोकप्रिय हो सकता है। प्रियंका बेहद उत्साहित नजर आ रही थीं। इस लॉन्च में उनके साथ नानी, मां और भाई भी उपस्थित थे। इस इवेंट में पिटबुल नहीं आ सके ,लेकिन उन्होंने एक रिकॉर्डेड मैसेज भेजा था।
