कांस्टेबल पर हमले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

पालमपुर (कांगड़ा)। बंदला में पुलिस कर्मी पर हुए हमले के आरोप में पुलिस ने तीसरे आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की पहुंच से दूर रहे इस आरोपी ने हाईकोर्ट से 11 जुलाई तक अंतरिम जमानत ले ली थी। लेकिन अब पुलिस ने न्यायालय के आदेशों पर इसे अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी सोनू को सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी। उल्लेखनीय है कि पालमपुर में करीब डेढ़ सप्ताह पहले बंदला में लांस हेड कांस्टेबल चमन कुमार पर शराब के ठेके के पास तीन लोगों ने हमला किया था। इसके चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजकुमार व मुकेश को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन तीसरा आरोपी फरार हो गया था, जिसने हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत ले ली थी। उधर, थाना प्रभारी सरवण सिंह ने बताया कि सोनू को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। जबकि अन्य दो आरोपी न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं।

खजान सिंह कर्मचारी संघ के प्रधान
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। हिमशक्ति लोनिवि कर्मचारी संघ संबधित भारतीय मजदूर संघ के चुनाव कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा की अध्यक्षता में हुए। इसमें खजान सिंह को प्रधान, करनैल सिंह को वरिष्ठ उप प्रधान, सतपाल व स्वर्ण सिंह को उप प्रधान, वीर सिंह सचिव, सुंदर सिंह सह सचिव, बख्शीश सिंह को कोषाध्यक्ष, देवराज को मुख्य सलाहकार चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में राजकुमार, शमशेर सिंह, लेखराज को शामिल किया गया है।

Related posts