
पुणे: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कांगे्रस और केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार किए। इस दौरान मोदी ने मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप भी लगाया और कहा, ‘कांग्रेस पर जब भी संकट गहराया है वह सेक्युलरिज्म का बुर्का पहन बंकर में घुस जाती है’। इस दौरान मोदी ने देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ‘अनर्थशात्री’ कहा और रुपए की गिरती कीमत पर वित्तमंत्री पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा रुपए की गिरावट उनकी उम्र तक पहुंच रही है। मोदी ने कहा लोग बुर्का पहन कर बंकर में छिपने की चाल समझ गए हैं, जो कांग्रेस पचास साल से चलती आ रही है। कांग्रेस को बढ़ती बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई का जवाब हर सूरत में देना होगा।
