नुकसान के लिए सरकार जिम्मेदार: कोश्यारी

उत्तरकाशी। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि सरकार 2012 की आपदा से सबक लेती तो इस बार हुए नुकसान को कम किया जा सकता था। आपदा से नुकसान के लिए केंद्र और राज्य सरकार जिम्मेदार है।
लोनिवि अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता में पूर्व सीएम ने कहा कि 2012 की आपदा को सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया। समय पर सुरक्षा कार्य शुरू नहीं हो पाए। जिससे इस बार भी लोगाें को भारी तबाही देखनी पड़ी। अब भी सरकार को सबक लेना चाहिए। केंद्र को जल्द ही 20 हजार करोड़ जारी कर सुरक्षा कार्य शुरू करवाने चाहिए। भूस्खलन की जद में आए गांवों का विस्थापन करना चाहिए। पूर्व सीएम ने आपदा राहत कार्यों की देखरेख के लिए पीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी को भी ढकोसला करार दिया। कहा कि यदि केंद्र को उत्तराखंड की इतनी चिंता है तो इसमें विपक्ष को भी शामिल किया जाना चाहिए। वार्ता में पूर्व विधायक गोपाल रावत, चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल, बुद्धि सिंह पंवार, लोकेंद्र बिष्ट, विनीता रावत, जगमोहन रावत, जयवीर चौहान आदि मौजूद रहे। इधर, भाजपा प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह नेगी ने आपदा प्रभावित गांवों का भ्रमण किया।

Related posts