विवि के रजिस्ट्रार पर छेड़छाड़ का आरोप

नई दिल्ली। जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय (वीवी) के रजिस्ट्रार पर विश्विद्यालय में काम करने वाली महिला अधिकारी ने छेड़छाड़ और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रजिस्ट्रार शाम के वक्त अपने केबिन में बुलाकर उनके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करते थे। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि तफ्तीश के बाद की आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महिला अधिकारी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से भी रजिस्ट्रार की शिकायत की थी। जब विश्वविद्यालय से न्याय नहीं मिला तो महिला अधिकारी ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डॉ. फिरदौसी अगस्त 2011 में विवि के रजिस्ट्रार बनकर आए थे। महिला अधिकारी ने आरोप लगाया है कि रजिस्ट्रार ने बाद में उन्हें परेशान शुरू कर दिया। बदनामी की डर से वह कई महीने चुप रहीं। बाद में इसकी शिकायत विवि के कुलपति से थी। उन्होंने इसकी शिकायत महिला आयोग को भी दे रखी है।

Related posts