डीयू में छठी व सातवीं कटऑफ भी होगी जारी

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की आस लगाए बैठे छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, डीयू में पांचवीं कटऑफ के बाद दाखिले की रेस समाप्त होने नहीं जा रही है। अब दाखिले का यह सफर 20 जुलाई तक जारी रहेगा। सीटें बचने के कारण विश्वविद्यालय ने सभी श्रेणियों के लिए छठी व सातवीं कटऑफ लिस्ट जारी करने की घोषणा कर दी है। उल्लेखनीय है कि अभी दाखिले का सफर जारी रहेगा। इस खबर को 9 जुलाई को ही अमर उजाला ने ही प्रकाशित की थी। डीयू की रजिस्ट्रार अलका शर्मा के मुताबिक जिन कॉलेजों में पांचवीं कटऑफ के दाखिलों के बाद भी सामान्य अनुसूचित जाति-जनजाति व ओबीसी कोटे की सीटें खाली हैं वह वह छठी और सातवीं कटऑफ लिस्ट जारी करके सीटों को भरेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रार की ओर से अधिसूचना जारी कर कॉलेज प्रिंसिपल को निर्देश दिया गया है कि वह विभिन्न श्रेणियों के तहत खाली रह गई सीटों को भरने के लिए 15 जुलाई को छठी और 18 जुलाई को सातवीं कटऑफ लिस्ट जारी करें। छठी के दाखिले 17 जुलाई तक होंगे, जबकि सातवीं के दाखिले 20 जुलाई तक होंगे। ओबीसी की सीटों को भरने के लिए 10 फीसदी तक की छूट दी जा सकती है।
इसी तरह अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए कॉलेज सीटें न भरने की सूरत में बारहवीं की पास प्रतिशत के आधार पर भी दाखिले कर सकते हैं। यहां बता दे कि दिल्ली विवि प्रशासन बीते साल की तरह ही इस बार भी कॉलेजों को स्पष्ट कर चुका है कि कॉलेज की कुल सीटों के हिसाब से कोटा देने के बजाय कोर्स के हिसाब से कोटे की सीटों को भरें। उल्लेखनीय है कि कई कॉलेजों में दाखिले रद्द होने के कारण सीटें खाली होने की स्थिति बन रही है, जिसके कारण कटऑफ निकालनी पड़ रही है।नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की आस लगाए बैठे छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, डीयू में पांचवीं कटऑफ के बाद दाखिले की रेस समाप्त होने नहीं जा रही है। अब दाखिले का यह सफर 20 जुलाई तक जारी रहेगा। सीटें बचने के कारण विश्वविद्यालय ने सभी श्रेणियों के लिए छठी व सातवीं कटऑफ लिस्ट जारी करने की घोषणा कर दी है। उल्लेखनीय है कि अभी दाखिले का सफर जारी रहेगा। इस खबर को 9 जुलाई को ही अमर उजाला ने ही प्रकाशित की थी। डीयू की रजिस्ट्रार अलका शर्मा के मुताबिक जिन कॉलेजों में पांचवीं कटऑफ के दाखिलों के बाद भी सामान्य अनुसूचित जाति-जनजाति व ओबीसी कोटे की सीटें खाली हैं वह वह छठी और सातवीं कटऑफ लिस्ट जारी करके सीटों को भरेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रार की ओर से अधिसूचना जारी कर कॉलेज प्रिंसिपल को निर्देश दिया गया है कि वह विभिन्न श्रेणियों के तहत खाली रह गई सीटों को भरने के लिए 15 जुलाई को छठी और 18 जुलाई को सातवीं कटऑफ लिस्ट जारी करें। छठी के दाखिले 17 जुलाई तक होंगे, जबकि सातवीं के दाखिले 20 जुलाई तक होंगे। ओबीसी की सीटों को भरने के लिए 10 फीसदी तक की छूट दी जा सकती है।
इसी तरह अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए कॉलेज सीटें न भरने की सूरत में बारहवीं की पास प्रतिशत के आधार पर भी दाखिले कर सकते हैं। यहां बता दे कि दिल्ली विवि प्रशासन बीते साल की तरह ही इस बार भी कॉलेजों को स्पष्ट कर चुका है कि कॉलेज की कुल सीटों के हिसाब से कोटा देने के बजाय कोर्स के हिसाब से कोटे की सीटों को भरें। उल्लेखनीय है कि कई कॉलेजों में दाखिले रद्द होने के कारण सीटें खाली होने की स्थिति बन रही है, जिसके कारण कटऑफ निकालनी पड़ रही है।

Related posts