
अमृतसर: सरहद पार से हेरोइन के आने का सिलसिला लगतार बढ़ता ही जा रहा है तस्कर हर रोज नए-नए हथकंडे अपना रहे है जिस के तहत वह इस हेरोइन तस्करी को अंजाम दे सके। ताज़ा मामला अमृतसर में बीएसएफ़ की चीमा पोस्ट पर देखने को मिला। जब बीएसएफके अधिकारियों ने एक ट्रैक सूट के अन्दर से इस खेप को बरामद किया।
पंजाब फ्रंटियर के आईजी आदित्य मिश्रा ने पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की पिछले कुछ समय से उनको सुचना मिल रही थी की सरहद पार से हेरोइन की एक खेप भारत आने वाली है जिस के चलते सुरक्षा व्यवस्थता कड़ी की गयी थी, और आज जब सुबह बीएसएफ़ के जवान सीमा पर पेट्रोलिंग कर रहे थे तब भारतीय सीमा के अन्दर जीरो लाइन पर उनको यह हेरोइन बरामद हुई जो की एक ट्रैक सूट में रखी गयी थी, साथ ही कयास यह लगाए जा रहे है की अक्सर किसान यहां पर आते है और वह इस तरह के सामान को आसानी से लेकर जा सकते है इसलिए इस तरह के तरीके का इस्तेमाल किया गया है।
