भाजपा मोदी को घोषित करेगी प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार!

भाजपा मोदी को घोषित करेगी प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार!

जालंधर (धवन): वेद विज्ञान शोध संस्थान करनाल के ज्योतिषी वेद प्रकाश जबाली ने ऋषिकेश में हुए ज्योतिष सम्मेलन में भविष्यवाणी की है कि 10 सितम्बर तक भाजपा के कुछ शीर्ष नेताओं द्वारा पार्टी की अंतर्कलह पर विराम लगाने के लिए गंभीर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भाजपा घोषित कर सकती है। इस वर्ष का राजा बृहस्पति है और मोदी के साथ संतों-महात्माओं का जमावड़ा होने के कारण बृहस्पति उनकी मदद कर सकता है।

उन्होंने कहा कि आने वाले 4 महीने उत्तराखंड सरकार के लिए अच्छे नहीं हैं। उत्तराखंड सरकार में भारी फेरबदल देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन बारे भी विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बढऩे की वजह से लोगों की मनमोहन सरकार के प्रति आस्था कम होगी। वहीं पर लोगों की धर्म और ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। आने वाले समय में हिन्दुस्तान की न्याय प्रणाली बहुत सख्त हो सकती है जिससे जनता में विश्वास की वृद्धि होगी और जनता की न्याय प्रणाली में आस्था बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कुछ हवाई दुर्घटनाएं होने का अंदेशा है। बाढ़ व बीमारियों से अनेक लोगों की मौतें होंगी। पं. जबाली को ज्योतिष सम्मेलन में पद्म भूषण व ज्योतिष सम्राट की उपाधि से एक बार फिर सम्मानित किया गया। उन्होंने इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में ओबामा की जीत, प्रणव मुखर्जी के राष्ट्रपति बनने, पंजाब में बादल व हिमाचल में वीरभद्र सरकार बनने संबंधी भी भविष्यवाणियां की थीं।

Related posts