
नई दिल्ली। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने अपना काउंसलिंग व एडमिशन ऑफिस दिल्ली में खोलने का निर्णय लिया है। यह ऑफिस 10 अगस्त से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में खोला जाएगा। यह ऑफिस छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार कैरियर विकल्प चुनने में मदद करेगा। यूनिवर्सिटी के अधिकारी छात्रों एवं उनके अभिभावकों की काउंसलिंग के लिए मौजूद रहेंगे। यह सेवा छात्रों के लिए मुफ्त होगी। एलपीयू के डिप्टी डायरेक्टर अमन मित्तल ने कहा कि, दूर दराज के इलाकों से आने वाले छात्रों के लिए जानकारी जुटा पाना काफी कठिन होता है। इस काउंसलिंग एवं एडमिशन कार्यालय के जरिये ऐसे ही छात्रों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
