शहर में स्वास्थ्य विभाग ने मारे छापे

सोलन। सोलन शहर में बिक रही खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता को परखने के मकसद से स्वास्थ्य विभाग ने दुकानों का औचक निरीक्षण किया। चौक बाजार और गंज बाजार में निरीक्षण के दौरान दुकानों से दाल, बेसन, सरसों तेल और मसालों के सैंपल भरे हैं। सैंपल को टेस्टिंग के लिए कंडाघाट भेजा जाएगा। तीन सप्ताह के भीतर रिपोर्ट का दावा किया जा रहा है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा उदित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद कारोबारियों को नोटिस जारी करके एक माह का समय दिया जाएगा। औचक निरीक्षण सोमवार शाम को किया गया है। सैंपल भरने के अलावा ढाबों की चेकिंग भी की गई है। इस दौर ढाबा और होटल संचालकों को वाटर फिल्टर लगाने के लिए चेतावनी दी गई है। इस तरह की छापामारी जारी रहेगी। बरसात के दौरान सह विशेष अभियान छेड़ा गया है। जिला भर के बाजारों में इस तरह की चेकिंग के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर फूड इंस्पेक्टर सतीश ठाकुर भी मौजूद रहे।

दालचीनी के सैंपल हुए हैं फेल
इससे पहले बद्दी के बाजार से लिए गए दालचीनी के सैंपल भी फेल हो चुके हैं। कारोबारियों को नोटिस जारी करके एक माह की चेतावनी जारी की है। इसके बाद फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts