बालकृष्ण को दोबारा कमान

कांगड़ा। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कांगड़ा की कमान एक बार फिर से बालकृष्ण कपूर के हाथों में दी गई है। जोगटा के बाद मनकोटिया गुट ने भी वीरवार को कांगड़ा के गुरुद्वारा सिंह सभा में चुनाव आयोजित किए। इसमें बालकृष्ण को सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त कर लिया गया।
यह चुनाव प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया, महासचिव गोपाल शर्मा की देखरेख तथा चुनाव अधिकारी जिला हमीरपुर प्रधान मान चंद तथा सह चुनाव अधिकारी देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इसमें स्वास्थ्य विभाग के शिव कपूर को वरिष्ठ उप प्रधान, वन विभाग से प्रदीप वालिया को महासचिव, सुभाष राणा मुख्य सलाहकार, शिकायत निवारण समिति अध्यक्ष चंद्राभ मिश्रा, राजेंद्र वर्मा कानूनी सलाहकार, ध्रुव पटियाल वित्त सचिव, सह सचिव नेक सिंह तथा कुशल सपेहिया, उमा ठाकुर, अमित कौशल, उदय राणा, सुभाष शर्मा, परमेश्वरी दास शर्मा व अनिल गांधी को उप प्रधान चुना गया। इसके अलावा सुखविंद्र सिंह, अशोक वालिया, अजय वर्मा, रमेश, सुशील कुमार, उर्मिल बतरा को संयुक्त सचिव तथा संजीव अग्निहोत्री, अजय शर्मा, रण विजय, नरेश व अरविंद डोगरा को संगठन सचिव बनाया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया तथा गोपाल कृष्ण ने कर्मचारियों का चुनाव में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया। जनरल हाउस को चंद्राभ मिश्रा तथा बालकृष्ण कपूर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कर्मचारी संघ ने गुरुद्वारा सिंह सभा से तहसील चौक कांगड़ा तक रैली भी निकाली

Related posts