प्रो. प्रताप सिंह को अध्यक्ष चुना

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश कॉलेज अनुबंध प्राध्यापक एसोसिएशन (एचपीसीसीटीए) रामपुर इकाई की बैठक वीरवार को आयोजित की गई। इस मौके पर अनुबंध पर तैनात किए गए प्राध्यापकों को पेश आ रही परेशानियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन भी किया गया। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता एचीपीसीसीटीए के जोनल सचिव डॉ. हेमराज सूर्य ने की। इस दौरान प्रो. प्रताप सिंह ठाकुर को अध्यक्ष, प्रो. जितेंद्र साहनी को उपाध्यक्ष, मोनिका रैना को महासचिव, प्रो. शिवाली ठाकुर को संयुक्त सचिव, प्रो. भारत भूषण को कोषाध्यक्ष, जबकि प्रो. अवधेश कुमार यादव को मीडिया प्रभारी चुना गया है।
बैठक में अनुबंध प्राध्यापकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा प्रत्येक माह के दूसरे सप्ताह में मासिक बैठक का आयोजन करने का निर्णय भी लिया गया। इस दौरान डॉ. महेंद्र सिंह राठौर, प्रो. प्रेम प्रकाश, डॉ. आशा गर्ग, प्रो. अनीता, प्रो. विचित्रा मोहिनीए प्रो. भूपेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts