कुकर्म का प्रयास, विरोध पर सिर फोड़ा

हरिद्वार। कुकर्म के प्रयास का विरोध करने पर एक शराबी ने किशोर का सिर फोड़ दिया। घायल किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शराबी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि गुरुकुल में नहर पटरी मार्ग के पास ऋषिकेश का 12 वर्षीय किशोर अपने दोस्त के साथ आ रहा था। इसी दौरान एक शराबी युवक ने झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती करनी चाही। किशोर ने विरोध किया तो शराबी युवक आग बबूला हो गया। उसने किशोर के सिर पर ईंट मार दी। हमले में किशोर बुरी तरह से घायल हो गया। उसके दोस्त ने किसी तरह उसे शराबी के चंगुल से बचाया। इसके बाद दोनों भाग कर सड़क तक आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को अस्पताल पहुंचाया। शराबी की काफी तलाश की गई लेकिन, उसका कोई पता नहीं चल पाया। कनखल थानाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अआरोपी की तलाश की जा रही है।

Related posts