
गुप्तकाशी। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने के कारण गुप्तकाशी से बाहर जाने के लिए वाहन चालक मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं। जबकि गुप्तकाशी से तीन-चार किमी जाने के लिए बीस रुपये लिए जा रहे हैं। स्थानीय लोगाे ने केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने तक क्षेत्र में सरकारी वाहन सेवा शुरू करने की मांग की है।
केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने से गुप्तकाशी से बाहर जाने के लिए गुप्तकाशी-बसुकेदार-मयाली मोटर ही एक मात्र विकल्प बना हुआ है, जिसका वाहन चालक पूरा फायदा उठा रहे हैं। स्थिति यह है कि वाहन चालक इस मार्ग से जाने के लिए बुकिंग से अधिक पैसे वसूल रहे हैं।
पूर्व ब्लाक प्रमुख ममता नौटियाल, डॉ. आशुतोष किमोठी ने केदारनाथ एनएच ठीक होने तक सरकारी वाहन सेवा शुरू करने की मांग की है, जिससे क्षेत्रीय जनता निर्धारित दर पर यात्रा कर सके और वाहन चालकाें की मनमानी पर रोक लग सके।
