70 स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई, शिक्षक जाएंगे स्कूल

पिथौरागढ़। आपदाग्रस्त क्षेत्र धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट के खतरे में आए 70 स्कूलों में ही 17 जुलाई तक पढ़ाई नहीं होगी। मुख्य शिक्षाधिकारी वीके टम्टा ने बताया है कि मुनस्यारी में 26, धारचूला में 38 और डीडीहाट में 6 स्कूलों को सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया गया है, लेकिन बंद किए गए स्कूलों में शिक्षक और कर्मचारी ड्यूटी समय में बने रहेंगे। आपदा प्रभावितों की मदद करने के साथ ही नुकसान की सूचना उन्हें और आपदा कंट्रोल रूम को देंगे।

Related posts