पंजीकरण और लाइसेंस की प्रक्रिया सरल बनाई

चंपावत। खाद्य वस्तुओं का कारोबार करने वालों के लाइसेंस और पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी के निर्देश पर अब हर मंगल और शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी लाइसेंस और पंजीकरण के आवेदनों की जांच करेंगी तथा आवेदन करने वाले व्यवसायियों को बाकायदा रसीद प्रदान करेंगी।
अभिहित अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि निर्धारित दिनों के अलावा आवेदन करने वालों को रसीद के लिए तय दिन तक इंतजार करना होगा। उन्होंने बताया कि 12 लाख रुपये अधिक का कारोबार करने वालों के लाइसेंस के आवेदन रोज स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खाद्य वस्तुओं का कारोबार करने वाले हर व्यवसायी को अब पंजीकरण कराना तथा लाइसेंस लेना जरूरी है।

Related posts