रहमतों से भरा है माह-ए-रमजान

बाजपुर। आज माह ए रमजान का चांद नजर आते ही तरावह और रोजा जैसी मुकद्दस इबादतें शुरू हो जाएंगी। पहला रोजा वीरवार को रखा जाएगा। बाजपुर नगर स्थित जामा मसजिद के पेश इमाम मौलाना इरशाद रजा नूरी ने इस माह एक रमजान मुबारक की मुसलिम अवाम को मुबारकबाद देते हुए इस माह ए रमजान के ताल्लुक से ये बतलाया कि माह रमजान बहुत ही बरकतों रहमतों से भरा हुआ है।
उन्होंने यह भी बताया कि रोजे इस्लामी साल के मुताबिक दो हिजरी को मदीना शरीफ में फर्ज किए गए, जो हर मुसलमान आकिल वालिग मर्द और औरत पर फर्ज हे इसकी फराजियत यकीनी है। इसका इंकार करने वाला काफिर है। उन्होंने मुसलिम अवाम से रोजा और तमाम इबादतें उनके सही वक्तों पर अदा करने की अपील की।

Related posts