राजधानी में लगा सुंदरियों का जमावड़ा

नई दिल्ली। राजधानी में बुधवार को देश के अलग-अलग राज्यों से आई सुंदरियों का जमावड़ा लगा। मौका था मिस इंडिया इलीट 2013 के फाइनल ऑडिशन का। रूबरू इवेंट्स की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का मकसद लड़कियों को आगे लाना और भ्रूण हत्या को खत्म करना है। फाइनल ऑडिशन पंजाबी बाग स्थित एक बैक्वेंट हॉल में हुआ। इसमें दिल्ली के अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मुंबई, जम्मू-कश्मीर और यूपी से आई लड़कियों का चुनाव हुआ था। फैशन और ग्रूमिंग की दुनिया से जुड़े जजों ने 25 युवतियों को फाइनल के लिए चुना है। अगस्त में फाइनल दिल्ली में होगा। आयोजक संदीप कुमार ने बताया कि इसका मकसद लड़कियों को सामने लाकर एक मंच प्रदान करना है। जिससे यह बताया जा सके कि लड़कियां भी किसी से कम नहीं हैं।

Related posts