
चौपाल (शिमला)। कृषि एवं विपणन बोर्ड के अध्यक्ष सुभाष मंगलेट ने कहा कि सेब सीजन में चौपाल की सड़कें बंद नहीं होंगी। चौपाल में शीघ्र सब्जी मंडी बनाई जाएगी। इसके लिए अधिकारी भूमि का चयन करें। मंगलेट ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से औक्टा-चौपाल फेड़िज सड़क को सात करोड़ पक्का करने के लिए मिले हैं। खिड़की मड़ावग सड़क को आठ करोड़ खर्च करके पक्का किया जा रहा है। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि सेब बहुल क्षेत्र को जोड़ने वाली सभी सड़कें सेब सीजन में बंद नहीं होने दी जाएं। चौपाल झिकनीपुल, बम्टा-झिकनीपुल सड़क को प्राथमिकता के आधार पर पक्का किया जाएगा। उन्होंने चौपाल जीएसएस स्कूल में साइंस ब्लॉक को धन मंजूर करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरांह-लिहाट-पुलबाहल सड़क तथा सरांह में स्कूल भवन का कार्य जल्द पूरा होगा। हामल नाला से ठाना, चांजू तथा चौपाल के लिए प्रस्तावित पांच करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना के कार्य में तेजी लाने के विभाग को निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर पंचायत चौपाल में मल निकासी योजना की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक महासचिव हरिनंद मेहता, दयानंद शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विरेंद्र धांटा, सुरत सिंह ब्रागटा, गुलाब सिंह जिंटा, निकाराम चौहान, रोशन चौहान, जगदीश भंडारी, केवल भागटा, पंकज तंगड़ाईक, प्रधान रेखा चंदेल, प्रधान रणवीर चौहान, पंचायत समिति सदस्य कंचन चंदेल, विनोद चंदेल, उपप्रधान दिनेश शर्मा, सतीश कुमार, देवेंद्र कास्टा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शांता जंदेव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष कृष्ण चंदेल, अंजू कांटा, राजपाल मेहता, राजेश दिवान, सत्या रांटा, पूर्व प्रधान रणजीत सिंह, राजेश चौहान, संधीरा भागटा, सिमला भंडारी, पुष्पा चौहान, विंद्रा चौहान, चतर सिंह जिंटा, केवल राम चौहान, प्रधान रोशना ठाकुर, सीमा धरेवला, अनिता पांटा, कमलेश, बिट्टू बेस्टा तथा सुषमा बेस्टा उपस्थित थे।
