चंबा में 31 करोड़ से बनेगा स्पोर्ट्स स्कूल

चंबा। जिला के युवाओं को अब खेलों का प्रशिक्षण लेने के लिए दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के प्रशिक्षण की सुविधा चंबा जिले में ही मिल जाएगी। जानकारी के मुताबिक जिला में एक स्पोर्ट्स स्कूल खोला जाएगा। इस स्कूल के लिए शिक्षा विभाग ने तीन स्थानों पर जगह देखी है। इसमें सलूणी, होली और ककीरा शामिल हैं। इन तीन स्थलों में से एक स्थान पर स्पोर्ट्स स्कूल खोलने का निर्णय लिया जाना बाकी है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से लगभग 31 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। यह स्कूल 10 वर्ष के भीतर बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इसमें बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की खेलोें का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार की ओर से स्कूल में कोच की नियुक्ति भी की जाएगी। शिक्षा विभाग के एडीपीओ भूषण कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से जिला में स्पोर्ट्स स्कूल खोलने के लिए दस वर्षीय प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स स्कूल के लिए 10 से 12 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। इसके लिए विभाग की ओर से तीन स्थलों पर भूमि का चयन कर फाइल मंजूरी के लिए सरकार को भेजी है। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि स्पोर्ट्स स्कूल खोलने की कवायद शुरू हो गई है। विभाग की ओर से तीन स्थानों को चिन्हित किया गया है। इसमें से एक स्थान का चयन किया जाएगा
बाक्स
ये सुविधाएं मिलेंगी इस स्कूल में
स्पोर्ट्स स्कूल में जिम्नास्टिक, इंडोर स्टेडियम, एथलेटिक ट्रैक के अलावा एक बहुत बड़ा खेल का मैदान तैयार किया जाएगा। इसके अलावा स्पोर्ट्स स्कूल में छात्रों को हर प्रकार की खेल सामग्री उपलब्ध होगी। साथ ही स्कूल में विशेष प्रकार के कोच नियुक्त किए जाएंगे जो युवाओं को विभिन्न प्रकार की खेलों का प्रशिक्षण देंगे।

Related posts