देवेंद्र बने मंच के प्रधान

सोलन। चौपाल कल्याण मंच की बैठक में सर्वसहमति से देवेंद्र दत्त शर्मा को अध्यक्ष चुना गया गया। वहीं कार्यकारिणी में एमएस रांटा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जाती राम चौहान को उपाध्यक्ष, राम लाल शर्मा को महासचिव, सुशील राठौर को सहसचिव, बलवंत पोटन, बीलम चौहान, एचएस धनाईक, दिनेश प्रेमटा, रविंद्र ठाकुर को संयुक्त सचिव, लोकेंद्र चौहान को कोषाध्यक्ष, सुरेश चौहान व बृजेश सकलानी को कानूनी सलाहकार, विरेंद्र खागटा और हरेंद्र चौहान को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया।
इसके अतिरिक्त कुलदीप ठाकुर, एमआर टेगटा, बीडी शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, ज्ञान कालरा, संत राम चौहान, हितेश शर्मा, सुरेश शर्मा और विनोद को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। इस मौके पर प्रधान देवेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि संगठन का उद्देश्य सोलन जिला मे रह रहे चौपाल के लोगों में आपसी समन्वय बनाना है। मौजूदा समय में चौपाल के करीब 68 पंचायतों के लोग सोलन में जीवनयापन कर रहे हैं। संगठन के माध्यम से चौपाल के लोग एकजुट हो सकेंगे। बैठक में फैसला लिया गया कि प्रतिवर्ष संगठन में चौपाल के लोग की सदस्यता होगी। इस मौके पर चौपाल के विभिन्न पंचायताें के लोग मौजूद रहे।

Related posts