बारिश ने बहाए आईपीएच विभाग के 60 लाख रुपये

सलूणी (चंबा)। बरसात शुरू होते ही सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग मंडल सलूणी को बारिश के कारण भारी चपत लगी है। बारिश के कारण विभाग को लगभग साठ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण आईपीएच विभाग की सलूणी मंडल में 20 के करीब पेयजल सक ीमें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस कारण विभाग को 24 लाख रुपये की चपत लगी है। इसके अलावा सिंचाई की 14 स्क ीमें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस कारण विभाग को 18 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। साथ ही आठ अन्य स्कीमों के क्षतिग्रस्त होने ने विभाग को 16 लाख रुपये का घाटा हुआ है। इस संदर्भ में आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई स्कीमों को विभाग के कर्मचारियों की ओर से कड़ी मशक्कत के बाद चालू कर दिया गया है लेकिन विभाग को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। विभाग लोगों को सुचारु रूप से पानी की सप्लाई देने के लिए कृतसंकल्प है।

Related posts