मारपीट मामले में हुई क्रास एफआईआर

भरमौर (चंबा)। स्थानीय थाना में सोहन सिंह पुत्र देविया निवासी कुठेहड़ की शिकायत पर तीन लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। सोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि छह जुलाई को रात आठ बजे के करीब वह अपने खेत से वापिस घर जा रहा था तो स्थानीय निवासी वैशाखी राम पुत्र गुरदिता, संजय कुमार पुत्र वैशाखी राम और देस राज पुत्र वैशाखी राम ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 323, 504 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
उधर, संजय कुमार पुत्र वैशाखी राम निवासी कुठेहड़ की शिकायत पर सोहन सिंह पुत्र देविया राम, तिलक राज पुत्र देविया राम के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि छह जुलाई को रात आठ बजे के करीब वह दुकान से वापिस घर जा रहा था तो आरोपियों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। इससे उसे काफी चोटें आई हैं। एसपी बीएम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 323, 504 और 34 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts