पहले दोस्ती, फिर विवश करने लगा शादी को

धर्मशाला। बार-बार फोन कर युवती को शादी के लिए विवश करने को लेकर युवक द्वारा की जा रही कोशिश सफल नहीं हो सकी। युवती ने स्वयं युवक के खिलाफ शिकायत पत्र पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने शिकायत पत्र मिलने के बाद लड़के का नंबर ले लिया है। जल्द ही पुलिस युवकको पुलिस स्टेशन में बुलाकर पूछताछ करेगी।
जानकारी के अनुसार पंजाब का रहने वाला एक युवक स्थानीय युवती को फोन कर शादी के लिए राजी करने की कोशिश कर रहा था। ऐसे में लड़की ने तंग होकर युवक का मोबाइल नंबर पुलिस स्टेशन में दे दिया है। साथ ही युवक की शिकायत भी कर दी है। बताया जा रहा है कि पहले लड़के ने फोन पर लड़की से दोस्ती की। दोस्ती हो जाने केबाद शादी के लिए राजी करने लगा। लड़की के मना करने पर भी उसने फोन करना बंद नहीं किया। अब पुलिस लड़के केमोबाइल की काल डिटेल निकालेगी। उसके बाद युवक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मनोज जोशी ने बताया कि युवक को पुलिस स्टेशन बुलाया जाएगा।

Related posts