गगल एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

गगल (कांगड़ा)। बोधगया में बम धमाकों के बाद गगल एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने कांगड़ा हवाई अड्डे की सुरक्षा को लेकर नफरी बढ़ाई है। हवाई जहाज के माध्यम से पहुंचने वाले लोगों की एयरपोर्ट पर बारीकी से चेकिं गकी जा रही है। रोजाना की अपेक्षा सोमवार को पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही अतिरिक्त पुलिस जवानों को भी एयरपोर्ट में तैनात किया गया है।
इसके अलावा एयरपोर्ट पहुंचने वाले हर व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है। सोमवार को एयरपोर्ट पर अतिरिक्त 10 पुलिस कर्मी तैनात किए गए। इसकी पुष्टि एएसपी मोहित चावला ने की है। उन्हाेंने बताया कि एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। उधर, गगल हवाई अड्डा के निदेशक कुलदीप शर्मा ने बताया कि हवाई अड्डा अथारिटी मुख्यालय दिल्ली के निर्देशानुसार हवाई अड्डे पर चौकसी बढ़ा दी गई है। हवाई अड्डे पर तैनात सुरक्षा कर्मियाें को चौकसी बरतने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के आसपास भी संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।

Related posts