सांप काटने से एक व्यक्ति की मौत

बद्दी (सोलन)। भटोली कलां पंचायत के तहत गांव कुंजाहल में शनिवार रात को एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी आलम खान समय से ग्राम पंचायत भटोलीकलां के गांव कुंजाहल में रह रहा था। झाड़माजरी की एक दुकान पर काम करता था। शनिवार शाम को जब वो दुकान से काम खत्म करके घर गया व खाना खाने के बाद करीबन रात 10 बजे सोया तो एक जहरीले सांप ने उसके कंधे पर डंक मार दिया। काफी समय तक तो उसे यही पता नहीं चला कि आखिर उसे किस चीज ने काटा है परन्तु एक दो घंटे के बाद जब उसे इस बात का अंदाजा हुआ कि उसे सांप ने काट लिया है तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था और थोडे़ समय बाद ही इस युवक की मौत हो गई।
पंचायत के प्रधान अच्छरपाल कौशल ने घटना में आलम खान की मरने की पुष्टि की है।

Related posts