पिता ने की न्याय दिलाने की मांग

सोलन। बद्दी के वार्ड नंबर दो की 38 वर्षीय मृतक महिला के पिता ने बद्दी के एसपी अरुल कुमार से मुलाकात कर शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की है। एसपी ने मृतक महिला के पिता को भरोसा दिलाया कि पुलिस इस मामले की तय तक जाने के लिए छानबीन कर रही है।
एसपी बद्दी अरुल कुमार ने बताया कि मृतक महिला के दोनों बच्चों के सोमवार नालागढ़ स्थित अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे। 30 जून को वार्ड नंबर दो की 38 वर्षीय महिला रमन कौशल की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। इसी दिन देर रात को महिला के भाई अमित ने बहन की हत्या होने का आरोप उसके ससुरालवालों पर लगाया था लेकिन महिला के ससुराल वाले इसे नेचुरल मौत बता रहे हैं। मृतक महिला के भाई के बयान पर पुलिस ने पति के खिलाफ धारा 302 व 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। भाई ने सुबूत मिटाने का भी आरोप लगाया है।

Related posts