बिजली बहाली को आंदोलन करेगी नप

बिलासपुर। नगर परिषद अब कटे स्ट्रीट लाइट बिजली कनेक्शन को सुचारु करवाने के लिए आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी। आंदोलन में आम जनता, शहर के बुद्धिजीवी वर्ग का सहयोग लिया जाएगा। इससे पूर्व नगर परिषद के नुमाइंदे विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से बातचीत करेंगे। यदि फिर भी बात सिरे नहीं चढ़ी तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
नगर परिषद बिलासपुर की विद्युत बिल के रूप में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की देनदारी है। इसके चलते विद्युत बोर्ड ने शहर की स्ट्रीट लाइटों का बिजली कनेक्शन ही काट दिया गया है। अब नगर परिषद विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से बातचीत करेंगे। नगर परिषद के पार्षदों द्वारा समस्या के बारे में भी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी ज्ञापन प्रेषित किया है। इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो सके। उधर, नगर परिषद के तहत इन दिनों अंधेरा पसरा हुआ है। इस कारण आम जनता को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
नगर परिषद उपाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप ने कहा कि विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से बातचीत जाएगी। शहर की समस्या को जल्द समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद बात सिरे नहीं चढ़ी तो आम जनता, बुद्धि जीवियों के सहयोग से आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

Related posts