
पालमपुर (कांगड़ा)। रोटरी क्लब पालमपुर ने बीते दिन पद स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें आईएचबीटी के निदेशक डा. पीएस आहुजा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि पालमपुर के रोटरी क्लब ने अपने कार्य से पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के जिला 3070 के 110 क्लबों में पहला स्थान पाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समारोह में रोटरी क्लब पालमपुर के चार्टर अध्यक्ष डा. शिव कुमार ने विधिवत रूप से क्लब के अध्यक्ष एसएस नारंग व सचिव संजीव बाघला समेत सभी टीम सदस्यों के नामों की घोषणा की।
कार्यक्रम में रोटरी से जुड़े नए सदस्यों में अजीत बाघला, सरोज पराशर, सरोज बाला और विशाल राणा को सम्मानित किया गया। समारोह में एसडीएम भूपिंद्र अत्री, डीएफओ केके गुप्ता, रोटरी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील नागपाल, रोटरी जिला सचिव विनय शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मनोज कंवर, सचिव राकेश कपिला, सहायक गवर्नर आरके शर्मा, ब्रिगेडियर जेएस पठानिया, रेडक्रास सोसाइटी सचिव कंवरजीत, इन्नरव्हील क्लब अध्यक्ष फुलां भट्ट, एसएमओ डा. विनय महाजन, पार्षद गोपाल सूद, नवनीत शर्मा, अश्वनी अवस्थी उपस्थित रहे।
बाढ़ पीड़िताें को भेजी राहत राशि
कार्यक्रम में रोटरी के सदस्यों ने उत्तराखंड त्रासदी के लिए एकत्रित एक लाख 21 हजार रुपये का चेक प्रधानमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की। बाल आश्रम सलियाणा को ऐच्छिक रूप से दान में रोटेरियन केसी सूद ने 1500 रुपये, गौरव नारंग व प्रणय नारंग ने 12 हजार तथा मोहिंदर नारंग ने 5100 रुपये के चेक भेंट किए।
