रोटरी क्लब धर्मशाला की कमान डोगरा को

धर्मशाला। रोटरी क्लब धर्मशाला ने इंस्टालेशन समारोह मनाया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर गुरजीत सिह सेखों मुख्य रूप से उपस्थित रहे। रोटरी वर्ष का आरंभ हर साल जुलाई माह से होता है। पूर्व प्रधान अविनाश महाजन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उसके बाद पूर्व सचिव केआर सिंह ने रिपोर्ट पढ़ी। पूर्व प्रधान अविनाश महाजन ने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य करने और गतिविधियों में सहयोग देने के लिए 12 रोटरी सदस्यों को सम्मानित किया।
इनमें डा. विजय शर्मा, वीरेंद्र परमार, एनएन शर्मा, अश्वनी शर्मा, गुलशन कालिया, कुलदीप ठाकुर, चरणजीत सिंह, मिलाप नैहरिया, अनिरुद्ध गुप्ता, सुमन गुप्ता, नवांग खग्याल, परविंद्र सिह शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जिला में प्राप्त हुए पुरस्कारों को भी वितरित किया गया। इस साल क्लब को 14 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इस कारण क्लब सर्वश्रेष्ठ क्लब घोषित किया गया है। इसके बाद मुख्य अतिथि डा. वाईके डोगरा को रोटरी प्रधान का कालर पहनाकर वर्ष 2013-14 के लिए प्रधान बनाया गया। बाकी टीम के सदस्यों को पिन लगाकार टीम में शामिल किया गया। इसमें वाईके सहगल, उपाध्यक्ष हरबंस सिंह व राज कुमार अग्रवाल, संयुक्त सचिव परविंद्र सिंह व राजन चड्ढा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र, गुलशन कालिया व चरणजीत सिंह जबकि निदेशक डा. विजय शर्मा, वीरेंद्र परमार, राकेश शर्मा, डा. एनएन शर्मा, विपिन कटोच, अशोक शर्मा, राजेश वर्मा, अश्वनी शर्मा, विजय जयकारिया, डीके अरोड़ा, अरुण पुरी, पीसी भगत और राज कुमार होंगे।
इस मौके पर चार नए सदस्यों को पिन लगाकार क्लब में शामिल किया गया। इसमें पीयूष चतुर्वेदी, यशपाल, एससी धीमान और डा. रमाकांत हैं। इस मौके पर राकेश खेर और डा. एनएन शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

Related posts